टीम एबीएन, कोडरमा। आज सदर अस्पताल कोडरमा सभागार में दो दिवसीय चिकित्सक प्रशिक्षण एवं सेल्फ केयर असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। आज के प्रशिक्षण में कुष्ठ के मरीजों को कुष्ठ के मरीजों के लक्षण, विकलांगता और अन्य परेशानियों के बारे में जानकारी दी गयी। राज्य कुष्ट समन्वयक सह प्रशिक्षक डॉ गविश एवं डॉ सिद्धार्थ ने मरीजों को सही ढंग से देखने के लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया। अन्य प्रशिक्षक काशीनाथ चक्रवर्ती ने सेल्फ केयर असेसमेंट आयोजित किया एवं मरीजों को घावों एवं विकलांगता से बचने का उपाय बताया गया, ताकि कुष्ठ मरीज को किसी तरह का विकलांगता न हो। साथ ही मरीजों को सेल्फ केअर किट, एससीआर जूता दिया गया। प्रशिक्षण के अंत मे जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चिकत्सकों से प्रश्नोतरी कार्यक्रम के तहत सवाल जबाब किया एवं कुष्ठ से प्रभावित नसों, अंगों के बारे में विस्तार से चर्चा किया एवं सभी को अपने अपने प्रखंडों में अच्छे से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होने की घोषणा की। प्रशिक्षण प्राप्त करने के डॉ नम्रता प्रिया, डॉ पल्लवी, डॉ मुन्ना प्रसाद, डॉ नरेंद्र, डॉ सूर्यप्रकाश सैनी, डॉ विश्वनाथ विपुल, डॉ विश्वकर्मा गोस्वामी, डॉ श्रीकांत, डॉ सुरेश राणा, डॉ तिलकेश्वर नाथ, डॉ दिनेश, डॉ सुजाता, डॉ विपिन, डॉ पंकज मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse