19 सूत्री मांगों को लेकर पुलिस कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन कल से

 

टीम एबीएन, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव के नेतृत्व में पाकुड़ के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने 19 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का प्रथम चरण आंदोलन 09-03-2022 से 11-03- 2022 तक काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करते हुए प्रदर्शन करने हेतु मंगलवार को लिट्टीपाड़ा थाना में आंदोलन को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु जवानों को काला बिल्ला दिया एवं आंदोलन को अपार सफल बनाने हेतु अपील किया। इस दौरान सुबोध कुमार यादव ने कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसियेशन काफी लंबे समय से झारखंड पुलिस के जवानों की बुनियादी सुविधाओं के निवारण हेतु लगातर प्रयासरत रहा है, परंतु हमेशा असफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि 20 दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश, एक माह का अतिरिक्त वेतन, पुलिस कर्मियों को ससमय पदोन्नति दिलाना, केंद्र सरकार के अनुरूप जवानों को 8 घंटे की ड्यूटी एवं साप्ताहिक रोस्टर छुट्टी प्रदान करना सहित 19 मांगों को लेकर प्रथम चरण में आगामी तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे, द्वितीय चरण यानि 21मार्च को सामूहिक उपवास, तृतीय चरण यानि 31 मार्च को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं चतुर्थ चरण यानी 14 अप्रैल से पांच दिनों के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मौके पर जिला मंत्री संजय कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse