टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया में चार और पांच अप्रैल को आयोजित होने वाली माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह का 109 वां राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने को लेकर सोमवार की देर शाम स्थानीय श्री माहुरी भवन में महिला समिति व बालिका समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से महामण्डल उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, स्वागत अध्यक्ष विजय कुमार, अधिवेशन संयोजक मुरारी बड़गवे व सुनीता सेठ शामिल हुई। बैठक के दौरान अधिवेशन में आयोजित होने वाले शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला व बालिकाओं की सहभागिता बढाने पर जोर दिया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि महिला सहभागिता के तहत शोभायात्रा में पंच सेविका के रूप में महिलाएं समाज का प्रतिनिधित्व करेंगी। बैठक को संबोधित करते हुए महिला समिति की संयोजक सुनीता सेठ ने कहा 108 वर्ष का इतिहास में पहली बार समाज की महिलाएं कुलदेवी का ध्वज अपने हाथों में ले आगे चलेगी। उन्होंने कहा नारी आज के बदलते परिवेश में जिस तरह पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है, वह समाज के लिए एक गर्व और सराहना की बात है। महिला समिति व बालिका समिति के सभी सदस्य युद्ध स्तर पर अधिवेशन को सफल बनाने को लेकर लगी हुई है। तो वही स्वागत समिति अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा की आज राजनीति, टेक्नोलोजी, सुरक्षा समेत हर क्षेत्र में जहां जहां महिलाओं ने हाथ आजमाया उसे कामयाबी ही मिली। अधिवेशन में महिलाओं को ध्वज संभालने का जिम्मा मिला है यह कही ना कही महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिशाल पेश करेगा। तो वही महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसीमे ने कहा अब तो ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आज की नारी अपनी उपस्थिति दर्ज न करा रही हो और इतना सब होने के बाद भी वह एक गृहलक्ष्मी के रूप में भी अपना स्थान बनाए हुए।बैठक की अध्यक्षता आरती भदानी व आभार सारिका भदानी ने प्रकट किया। मौके पर महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसीमे मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, महिला समिति कार्यकारी सचिव ललिता भदानी, बालिका समिति कार्यकारी अध्यक्ष अंकिता एकघरा, अंजलि अठघरा, पूर्णिमा सेठ, जुली वैशखियार, कुमकुम भदानी, सरोज पवनचौदह, सविता एकघरा, सीमा आर्या, दयानंद पवनचौदह आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse