टीम एबीएन, हिरणपुर (पाकुड़)। पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने हिरणपुर थाना प्रभारी के रूप में अमड़ापाड़ा थाना के एसआई संतोष कुमार को पदभार दिया है। इसके पहले वे मुफ्फसिल थाना प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। पद भार ग्रहण करने के बाद हिरणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति संभव है। इसलिए मेरा पहला कर्तव्य होगा कि पुलिस का पब्लिक के साथ अच्छा सम्बन्ध किस प्रकार बने, इसपर कार्य करना है। यह भी बताया कि किसी को भी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत हो तो वो सीधे मुझसे संवाद कर सकते हैं, मैं निष्ठापूर्वक उस शिकायत को दूर करूँगा। क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार जैसे जुआ, लॉटरी, अवैध बालू प्रचलन, क्राइम आदि को रोकना मेरा मकसद रहेगा। सभी प्रकार के अवैध धंधों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कहा कि मेरे नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र के हर गतिविधि पर नजर रखेगी। हिरणपुर बाजार मुख्यालय में लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को निजात दिलाया जाएगा। मौके पर एस आई देवेन्द्र कुमार, ए एस आई रविंद्र राय आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse