टीम एबीएन, चतरा। पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन एव वन विभाग के सहयोग से राजपुर थाना क्षेत्र के बेंगोकला पंचायत के ग्रांम बनियाबांध, पंचफेरी, धवैया, बघमरी और पथेल इत्यादि गांव में रैयती, गैरमजुरुआ और वन भूमि पर विशेष अभियान चलाकर अब तक करीब 340 एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को नष्ट किया जा चुका है। मगर अभी भी पोस्ते की खेती कई क्षेत्रों में लहलहा रही है। इन्हें नष्ट करने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। लहलहाते अफीम की खेती को पुलिस ने ट्रेक्टर, लाठी डंडे से पीट पीटकर नष्ट किया है। इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को नष्ट करने का यह अबतक का पहला मामला है। अवैध गोरखधंधा में संलिप्त नशें के सौदागरों की पुलिस ने कमर तोड़ देने की कोशिश की है। इस दौरान पुलिस ने समुदायिक पुलिस के तहत गांव में जागरूकता फैलाते हुए लोगों के बीच वस्त्र भी वितरण किया। इधर पुलिस द्वारा अफीम की खेती के विरूद्ध जारी अभियान की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse