टीम एबीएन, चतरा। राष्ट्रवादी विचारक के वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ सोमवार को जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सर्वप्रथम पूरे विधि विधान के साथ मां भद्रकाली की पूजा की। माता के मुख्य मंदिर में पूजा के पश्चात सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, रामजानकी मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने सहस्त्र शिवलिंग देखकर अभिभूत नजर आये। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह की धार्मिक स्थल लोगों में शक्ति प्रदान करता है। यहां सहस्त्र शिवलिंग देखकर अनुभूति हुई। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देवकुमार सिंह, जिला महामंत्री मृत्यंजय सिंह, सतीश सिंह, रत्न शर्मा, पप्पू सिंह, शक्ति सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse