28-29 को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होगा निर्माण मजदूर : प्रेम प्रकाश

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों, मजदूर कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 28 - 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल में निर्माण मजदूर भी शामिल होगा। यह निर्णय ब्लॉक परिसर में निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक में लिया गया।।शंभु पासवान की अध्यक्षता में हुई यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि 28 - 29 मार्च की हड़ताल देश बचाने की हड़ताल है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा देश की सम्पत्ति बेचा जा रहा है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारों की फौज खड़ा हो गया है, युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहा है। महंगाई से जनता परेशान है। निर्माण मजदूरों के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसलिए इस हड़ताल में देश के लाखों निर्माण मजदूर भी शामिल होंगे और इसके लिए गांव गांव अभियान चलाया जाएगा। बैठक में बिहारी यादव, बद्री तुरी, युगल यादव, रामचन्द्र भुइयां, बसंती देवी, मंजू देवी, शांति देवी, उमा देवी, सहदेव दास, कारू भुइयां, यशोदा देवी सहित दर्जनों मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse