एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच रूस से तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बातचीत चल रही है। तेल और गैस आयात के बारे में पूछने पर ब्लिंकन ने सीएनएन से रविवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक दिन पहले इस विषय पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की थी। बाइडेन और पश्चिमी देशों ने अब तक रूस के ऊर्जा उद्योग पर प्रतिबंध नहीं लगाए हैं ताकि इससे उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर असर नहीं पड़े। ब्लिंकन ने कहा, हम अपने यूरोपीय साझेदारों और सहयोगियों से रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर बात कर रहे हैं साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि दुनियाभर के बाजारों में तेल की पर्याप्त आपूर्ति रहे। रूसी सेना ने यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों - डोनेट्स्क और लुहान्स्क - को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया, जिसके बाद पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला बढ़ाता ही जा रहा है और इसी के चलते पश्चिमी देश खासकर अमेरिका-ब्रिटेन की ओर से रूस पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse