रणधीर वर्मा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट : लोहरदगा ने गढ़वा को एक विकेट से हराया

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम लोहरदगा में खेले जा रहे रणधीर वर्मा सीनियर डिस्ट्रिक्ट अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (प्लेट ग्रुप) में लोहरदगा और गढ़वा जिला के बीच खेला गया। मैच बहुत ही रोमांच भरा रहा तथा लोहरदगा की अंतिम जोड़ी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा को एक विकेट से विजयी बनाया। पहले बल्लेबाज करते हुए गढ़वा की टीम ने शुरुआती झटकों से निकलते हुए नवीन सिंह के 45 नाट आउट के बदौलत 154 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए लोहरदगा की टीम एक समय 49 रन में 6 विकेट गंवा चुकी थी और लोहरदगा की टीम की हार निश्चित लग रही थी लेकिन लोहरदगा के युवा बल्लेबाज लक्ष्यदीप कौशिक ने महत्वपूर्ण 36 रन बना कर टीम को उबारने का काम किया। लेकिन जब लोहरदगा की टीम 110 रन पर 9 विकेट खो चुकी थी तब आदित्य राज (24 नॉट आउट) और गौतम राजपूत (11 नॉट आउट) के बेहतरीन टेम्परामेंट का खेल दिखाते हुए एक विकेट से लोहरदगा को विजयश्री दिला दी। अंत में मैच आॅब्जर्वर रणजी खिलाडी अनवर मुस्तफा तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अलोक रॉय ने मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार गौतम सिंह राजपूत को प्रदान किया। मौके पर लोहरदगा जिला कार्यकारी अध्यक्ष भाष्कर दास गुप्ता, उपाध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा, खिलाडी नयन रंजन दत्ता, तथा टीम मैनेजर दुर्गा प्रजापति उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका में मनोहर सिंह तथा मोहम्मद उजैर थे। स्कोरर की भूमिका में संदीप रॉय थे। कल का मैच गढ़वा और खूंटी जिला के बीच प्रात: 9 बजे से लोहरदगा क्रिकेट ग्राउंड बलदेव साहू कॉलेज मैदान में खेला जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse