टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा पदाधिकारी की मासिक कार्यवाही बैठक बक्सीडीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विगत एक महीने में क्रियान्वित किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा एवं अगले एक महीने में निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता को लेकर योजनाएं तैयार की गई। साथ ही पदाधिकारियों ने संगठनात्मक सुझाव भी लिए। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान जेएमएम एवं कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने साबित कर दिया है कि राज्य के जनता को लेकर उनकी नियत एवं नीति अच्छी नहीं है। जनता के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। झारखंड सरकार जिस प्रकार से बजट प्रदेश के लिए आवंटित किए स्पष्ट होता है कि ग्रामीण जनता, पंचायती राज व्यवस्था, कृषि एवं किसान प्रवासी मजदूर एवं जनजाति समाज के लिए कोई एजेंडा नहीं है। सरकार के सरकारी खजाने का विवरण से स्पष्ट होता है सरकार झारखंड के लोगों से खजाने खाजाना खाली होने की बात झूठ कहती आ रही है। विगत वर्ष में निर्धारित आवंटन राशि का मात्र 40% झारखंड में खर्च हुए। सरकार के पास विकास के आधार नहीं हैं। केवल अपनी व्यवस्था बनाने में मंत्रीमंडल और सत्तारूढ़ ने व्यस्त रहे जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश की जनता बेरोजगारी, कार्यों में अनियमितता, सुरक्षा में घोर अभाव हुई है। आज लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने खुद कबूल किया कि केंद्र सरकार हमें और समय की अपेक्षा वर्तमान में अच्छी मदद की है। इससे स्पष्ट होता है की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसी भी सरकार के साथ भेदभाव नहीं करती है। भाजपा दल भावना से ऊपर उठकर सदैव देश एवंसमाज के हितों की रक्षा के लिए प्रत्येक क्षेत्र एवं वर्ग में काम किया और प्रतिबद्ध है। बैठक का संचालन बाल कृष्णा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री अनिल उरांव ने की। मौके पर उपस्थित हर्षनाथ महतो, नीरज कुमार नलिन, सूरजमोहन साहू, राजकुमार वर्मा, पशुपति नाथ पारस, सजल कुमार, सुरेश बैठा, अशोक साहू, लखन उरांव, सुदामा प्रसाद, नवीन साहू, विवेक सोनी, मुकेश साहू, जितेंद्र महतो, भीखाराम उरांव, प्रदीप कुमार सहित अन्य शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse