टीम एबीएन, बड़कागांव (बड़कागांव)। विगत कई वर्षों से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों की मांगे पूरी होने पर सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पारा शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया है। पारा शिक्षकों ने सहायक अध्यापक के रूप में नया नामकरण करने एवं वेतनमान में बढ़ोतरी करने पर खुशी जाहिर किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।इस दौरान पारा शिक्षकों ने बड़कागांव मुख्य चौक पर राहगीरों एंव ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर आलम ने कहा कि हम सभी पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाए जाने एवं मानदेय में बढ़ोतरी करने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। टेट पास पारा शिक्षकों का 50% एवं प्रशिक्षित पारा शिक्षकों का 40% बढ़ोतरी हुई।जनवरी 2022 का बढ़ोतरी मानदेय भुगतान भी 5 मार्च को कर दिया गया। मानदेय मिलने पर हम पारा शिक्षक सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। आभार व्यक्त करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम, प्रखंड सचिव पारस प्रसाद, अवध किशोर यादव, गंगाधर लोहरा, अमृत राणा, जमशेद अंसारी, मोतीलाल गिरी, मजाज अलवी, कमलेश श्रीवास्तव, रवि राम जितेंद्र प्रसाद, तिलनाथ महतो, हरीनाथ महतो, कृष्ण दयाल महतो, रंजीत प्रसाद सिन्हा, देव प्रकाश, नरेश कुमार यादव, सुबोध नायक, कर्पूरी ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, द्वारिका महतो, अशोक सिंह, बसंती हेंब्रोम, रामदुलार साव, खिरोधर ठाकुर, सुषमा कुमारी, रानी गुलनार बेगम, इंदु देवी, त्रिभुवन महतो, मेराज अंसारी, प्रेम कुमार राणा, प्यारी तिर्की, अनिरूमा तिर्की सहित प्रखंड के दर्जनों सहायक अध्यापक शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse