कोडरमा : उर्स को लेकर चिचाकी स्टेशन पर 6 मार्च से रूकेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें

 

टीम एबीएन, कोडरमा। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि रेलवे द्वारा उर्स के अवसर पर धनबाद मंडल के अंतर्गत नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-कोडरमा के मध्य स्थित चिचाकी स्टेशन पर दिनांक 06 मार्च से 25 मार्च तक अस्थायी रूप से तीन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट के लिए ठहराव प्रदान दिया गया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ बिरेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। जिनका विवरण निम्नानुसार है - >> गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस चिचाकी स्टेशन 16.20 बजे पहुंचकर 16.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। >> गाड़ी संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस चिचाकी स्टेशन 10.13 बजे पहुंचकर 10.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। >> गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस चिचाकी स्टेशन 18.23 बजे पहुंचकर 18.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। >> गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस चिचाकी स्टेशन 08.52 बजे पहुंचकर 08.54 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। >> गाड़ी संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस चिचाकी स्टेशन 22.56 बजे पहुंचकर 22.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। >> गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस चिचाकी स्टेशन 03.10 बजे पहुंचकर 03.12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse