गुमला उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की समीक्षा

 

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। बैठक में सिविल सर्जन द्वारा 7 मार्च से इंटेंसिफाइड इंद्रधनुष मिशन (कटक) प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बताया गया कि जिले के 01 लाख 52 हजार 87 लक्षित आबादी को अलबेंडजोल की खुराक खिलाई जानी है। इसपर उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य को शिक्षा, समाज कल्याण, आपूर्ति, जेएसएलपीएस के तंत्र को सक्रिय करते हुए प्रतिरक्षण कार्यक्रम, अलबेंडजोल की खुराक तथा फाईलेरिया उन्मूलन हेतु माईक्रोप्लान तैयार कर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के संपादन हेतु कार्य योजना तैयार कर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक अयोजित कर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी बूथों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने दवा की खुराक साल के पत्तों में देने पर विशेष बल दिया। इम्यूनाइजेशन के पश्चात प्रत्येक बूथ पर लाभुकों के लिए बिस्किट की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सीता पुष्पा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पांडे, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse