टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा की पहल से जिले के कई गांवों को स्वावलंबन गांव बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिला स्तरीय गठित पीएमयू में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा स्वावलंबन गांव की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कोडरमा अंतर्गत गांवों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रखंड समन्वयक, सोशल मोबाइलजर, जल सहिया के साथ मिलकर ग्रामीण महिलाओं को भी जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त श्री आदित्य रंजन कोडरमा प्रखंड के जरगा पंचायत के काटाटांड और गझंडी पंचायत के चनाको गांव का दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में उपायुक्त श्री रंजन ने ग्रामीणों को गांव को स्वावलंबी बनाने को लेकर प्रेरित किये। उन्होंने कहा कि श्रमदान करके गांव की साफ-सफाई करें। गांव का पानी गांव में रहे, जल संरक्षण करने के साथ- साथ सोखता का निर्माण करें। पार्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करे। इसके अतिरिक्त सोखता-गढ्ढा निर्माण करने के साथ-साथ कूडे-कचरे के निष्पादन हेतु डस्टबीन रखें। उपायुक्त द्वारा कई प्रेरक कहानियां व उदाहरण देते हुए ग्रामीणों को स्वावलंबी गांव बनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को स्वावलंबन गांव से संबंधित विडियो भी दिखाया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, अंचल अधिकारी अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse