टीम एबीएन, चतरा। जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों के विरूद्ध पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करीब 70 लाख रुपये के ब्राउन शुगर कि खेप के साथ पिता व दो पुत्र को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए है 740 ब्राउन सुगर, 100 ग्राम अफीम, 3 लाख 89 हजार नगद, 56 किलो 300 ग्राम अमुनियम नाइट्रेट, ब्रीजा कार, स्कूटी, डिजिटल वेटिंग मशीन व तीन मोबाइल फोन समेत अन्य दस्तावेज बरामद किया है। पेशेवर तीनों तस्करों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के लोवागड़ा इलाके से हुई है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूर्व में भी अफीम तस्करी के मामले में तीनों तस्कर बाप बेटे जेल की हवा खा चुके हैं। जेल से निकलने के बाद तीनों अफीम की खरीद कर उसे ब्राउन शुगर तैयार कर झारखंड, बिहार समेत दूसरे राज्यों के मंडियों में तस्करी करते थे। उन्होंने बताया तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिले से जब तक तस्करों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता तब तक अभियान जारी रहेगा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की संपत्ति जप्त करने की भी कार्यवाही की जाएगी। अभियान में सदर थाना प्रभारी लव कुमार व एएसआई शशि ठाकुर समेंत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। ब्राउन शुगर तस्करों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse