टीम एबीएन, मुंबई (सुनिल ज्ञानदेव भोंसले। हर मां बाप का सपना होता है अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उसको डॉक्टर या अच्छा अफसर बनाया जाए। वहीं एक समाज ऐसा भी है जहां परिवार ही अपनी बच्चियों को देहव्यापार जैसे धंधे में धकेलता है और वो समाज है बांछड़ा और बेड़िया। फिल्म निर्देशक नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव द्वारा दो फिल्मों की घोषणा मुंबई में की। दोनों ही फिल्में काफी संवेदनशील मुद्दों पर आधारित हैं। एक फिल्म बांछड़ा समुदाय में परंपरा के नाम पर हो रही महिला उत्पीड़न को दर्शाती है, तो वहीं दूसरी फिल्म धर्म द्वन्द की कहानी देश में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर है। अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाली फिल्म निर्देशक जोड़ी नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव पहले भी साथ मिलकर बिकरू कानपुर गैंगस्टर बना चुके हैं। वहीं अब फिल्म निर्माता धर्मेंद्र सिंह के साथ मिलकर इन दो संवेदनशील विषयों पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें, तो कहानी का आधार उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि को लेकर लिखा गया है और नीरज सिंह श्रद्धा श्रीवास्तव व अमित चतुर्वेदी ने इसको काफी रिसर्च करने के बाद लिखा है। फिल्म बांछड़ा का शूट 28 मार्च से लखनऊ में होगा। वहीं बांछड़ा का शूट ख़त्म करने के बाद टीम धर्म द्वन्द को शूट करने निकलेगी। फिल्म को जेडी फिल्म प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड व वाफ्ट स्टूडियोज बना रहा है। सह निर्माता कुणाल श्रीवास्तव व अमरीक सिंह मान हैं। वहीं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर संजीव त्रिगुणायत, एक्सक्यूटिव प्रोडूसर अवि प्रकाश शर्मा, एसोसिएट प्रोडूसर राजकमल सिंह तरकर, सिनेमेटोग्राफर राजकमल गुप्ता व राजकिरण गुप्ता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse