पलामू : रामगढ़ से टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

 

टीम एबीएन, पलामू। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु से प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के एक सदस्य बलराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बलराम यादव के पास से पुलिस ने एक देसी रायफल बरामद किया है। पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात टीएसपीसी कमांडर अभय यादव का दस्ता मुसरमु के इलाके में सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर पलामू के रामगढ़ थाना की पुलिस मुसरमु गांव में छापेमारी की। मुसरमु के बलराम यादव के घर से रायफल बरामद हुआ है। बलराम यादव मुखिया टीएसपीसी कमांडर अभय यादव के लिए काम करता था। थाना प्रभारी प्रभात रंजन ने बताया कि पूछताछ के दौरान बलराम यादव ने बताया कि उसने हथियार को शिकार के लिए रखा था, लेकिन इस तरह का हथियार शिकार में इस्तेमाल नहीं होता है। बलराम यादव टीएसपीसी के लिए काम करता है इसकी सूचना पुलिस को थी। बरामद हथियार टीएसपीसी का है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बलराम यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हथियार के बारे में पूरी जानकारी ले रही है। बलराम यादव ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है जिसके बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। पलामू के रामगढ़ जिला के में टीएसपीसी का एक दस्ता सक्रिय है, जिसके खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है। माना जा रहा कि है बलराम की जानकारी के बाद पुलिस को कुछ और नक्सलियों की गिरफ्तारी में सफलता मिल सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse