बजट खाली डिब्बा, जैसे- पुरानी बोतल में नई शराब : दीपक प्रकाश

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में पेश किए गए बजट को भाजपा ने निराश करने वाला बजट बताया है। प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह बजट खाली डिब्बा खाली बोतल की तरह है। पुरानी बोतल में नई शराब डाली गई है, पूरी तरह से दृष्टिविहीन बजट है। पिछले वित्तीय वर्ष कार्यकाल में 91 हजार करोड़ का बजट था, उसमें भी सरकार 40% ही खर्च कर पाई और 1 वर्ष तक मगरमच्छ के आंसू बहाती रही कि मेरे पास पैसे का अभाव है। इस बजट में भी किसी भी सेक्टर के लिए कुछ खास नहीं किया गया। युवा महिला किसानो और बेरोजगार युवाओं को ठगा गया है बजट में। ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी की गई शिक्षा क्षेत्र में भी इस बजट में कटौती की गई। पंचायत चुनाव को लेकर भी इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किए गए। इससे यही पता चलता है कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव कराने का इरादा नहीं रखती है। यह बजट राज्य के सवा तीन करोड़ जनता को ठगने का कार्य किया है पूरी तरह से विफल सरकार के निकृष्ट बजट का यह उदाहरण है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse