टीम एबीएन, कोडरमा।कोडरमा नगर भाजपा की ओर से शुक्रवार को ध्वजाधारी आश्रम के प्रांगण में कोडरमा नगर के सभी बूथ समितियों के गठन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ समिति गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रत्येक बूथ पर जा कर बूथ समिति का गठन करने व पुष्टि कर समिति में पदाधिकरियों का चयन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नई बूथ समिति की रचना के अनुसार, प्रत्येक बूथ स्तर पर एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो मंत्री, एक महिला संयोजक, युवा संयोजक, तीन महिला सदस्यों सहित कुल 21 कार्यकर्ताओं की समिति निर्माण की कार्य योजना तय की गई। इनके अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता इन समितियों में विशेष आमंत्रित सदस्य होगे। 31 मार्च तक यह कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने का आह्वान किया गया। पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सिंह (राजू भैया) ने कहा झारखंड में वर्तमान सरकार सोई हुई है। भाजपा की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहंचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोडरमा नगर अध्यक्ष अजय पांडेय ने की। संचालन नगर उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने किया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव/राजू विश्वकर्मा, नगर मंत्री सन्तोष मालाकार/सन्तोष पांडेय, चन्दन सिन्हा, धीरज पांडेय, कृष्णा साही, युवा नगर अध्यक्ष सुधांशु सिंह (बिट्टू), अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार, दिलीप चन्द्रवंशी, रौशन सिंह, सागर कुमार, सुभाष चन्द्रवंशी, राजेश पांडेय, गांगो कुमार, विनोद पांडेय, सुभाष सिंह, बीरबल सिंह, राजन कुमार, विक्रम चन्द्रवंशी, समीर कुमार, राजन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse