100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बने विराट कोहली

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली में खेला जा रहा है। ये मैच विराट कोहली के लिए खास है क्योंकि वह अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। इस मौके पर कोहली को राहुल द्रविड़ की तरह से एक खास तोहफा मिला है। दरअसल, मैच से पहले द्रविड़ ने कोहली को टीम इंडिया की कैप देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखाई दीं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें द्रविड़ कोहली को टीम इंडिया की कैप देकर उन्हें 100वें टेस्ट के लिए सम्मानित किया। कोहली 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं जो 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। द्रविड़ ने कहा कि आप इसके योग्य हैं, आपने इसे कमाया है और उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है आगे काफी कुछ आने वाला है। जैसा कि हम ड्रेसिंग रूम में कहते हैं, इसे दोगुना करें। वहीं कोहली ने कहा कि यह मेरे लिए खास पल है। मेरी पत्नी यहां है और मेरा भाई भी है। सभी को बहुत गर्व है। यह वास्तव में एक टीम गेम है और यह आपके बिना संभव नहीं हो सकता था। बीसीसीआई को भी धन्यवाद। मौजूदा समय में हम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने के साथ आईपीएल के कई मैच खेलते हैं, अगली पीढ़ी को अगर कुछ ले सकती है तो यह कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेले हैं। गौरतलब हो कि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 99 टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज हार के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली ने इससे पहले पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया था जिसके बाद उन्हें वनडे कप्तानी से हटा दिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse