धमाकों से गूंज रहा यूक्रेन, कई शहरों पर रूसी सैनिकों का कब्जा

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी सेना के हमले से यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लगने की खबर है। यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट करके बताया कि रूस की सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर यह फटता है तो चेरनोबिल से 10 गुना बड़ी तबाही होगी। प्लांट के पास स्थित शहर एनरगोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि स्थानीय बलों और रूसी सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें कई लोग हताहत भी हुए हैं, लेकिन इसकी कोई संख्या नहीं बताई है। वहीं, कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ओडेसा, बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रहने वालों को पास के शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया और देश को उसकी तटरेखा से अलग करने के प्रयासों के तहत एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। वहीं, यूक्रेन ने अपने नागरिकों से आक्रमणकारियों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ने का आह्वान किया है। डनाइपर नदी पर बसे शहर एनेरहोदार में लड़ाई तब हुई है जब दोनों पक्षों ने खूनखराबे को रोकने के उद्देश्य से एक और दौर की वार्ता के लिए बैठक की। यह शहर देश के लिए करीब एक चौथाई ऊर्जा उत्पादन के लिए जिम्मेदार है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse