जमशेदपुर को वर्ल्ड क्लास डिजिटल सिटी बनायेगी टाटा स्टील

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा स्टील जमशेदपुर को वर्ड क्लास डिजिटल सिटी बनाएगी। कंपनी के पास बहुत ऊर्जावान, जीवंत और अच्छा अर्थपूर्ण कार्यबल है। यह विकास, प्रदर्शन और आकांक्षा को खूबसूरती से मिश्रित करता है। वे गुरुवार को बिष्टूपुर के पोस्टल पार्क में संस्थापक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन ने जेएन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धासमुन अर्पित किये। जेएन टाटा की 183वीं जयंती के अवसर पर शहरवासियों के समक्ष चंद्रशेखरन ने शहर के विकास की योजना भी पेश की। लौहनगरी को नेशनल बेंच मार्क बनाने की दिशा में टाटा स्टील के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहर को टाटा ग्रुप टाउन स्ट्रीम बिजनेस में निवेश कर रहा है। तनिष्क, बिग बास्केट, वन एमजी, टाटा पावर का सोलर प्लांट इसके उदाहरण हैं। टाटा स्टील शहर को सस्टेननेबिलिटी, इज ऑफ लिविंग बिजनेस, डिजिटल क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना चाहती है।बकौल चेयरमैन, टाटा स्टील का उत्पादन और वित्तीय प्रदर्शन के मामले में अपने इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उद्देश्य के साथ काम करती है और हर बार समाज के लिए कुछ करने की आवश्यकता होने पर अपना हाथ बढ़ाने से नहीं कतराती है। टाटा समूह बड़े पैमाने पर टाटा स्टील के लिए प्रतिबद्ध है। अगले एक दशक में टाटा स्टील का उत्पादन 40 मिलियन टन करने का लक्ष्य है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse