झारखंड में कोरोना : गुरुवार को मिले 28 नए संक्रमित, एक्टिव केस अब 321

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि, संक्रमण के मामले अब काफी कम हैं। राज्य में गुरुवार, 3 मार्च को 24,057 सैंपल की जांच की गई, जिसमें महज 28 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 67 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 321 रह गयी है। राज्य में गुरुवार, 3 मार्च को 24 में से 12 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले हैं। देवघर, दुमका, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज और सिमडेगा ऐसे 12 जिले हैं जहां गुरुवार को कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। 12 जिलों में मिले नए संक्रमित : गुरुवार, 3 मार्च को 24 घंटे में जिन 12 जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनमें रांची में 6, सरायकेला में 5, बोकारो में 4, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम में 2-2 और चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी और लातेहार में 1-1 कोरोना केस मिले हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse