रेल लाइन घेराबंदी का विरोध : मडुआटांड़ पहुंच केंद्रीय मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइन निर्माण को लेकर मडुआटांड़ के समीप रेलवे विभाग के द्वारा मुख्य रेल लाइन के किनारे बाउंड्री वॉल का निर्माण कर रेल लाइन के इलाके की घेराबंदी की जा रही है। ऐसे में मोरियावां और मडुआटांड़ गांव के हजारों लोगों के समक्ष आवागमन को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए गुरुवार कि सुबह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मडुआटांड पहुंची। इस दौरान दोनों गांव के लोगों ने रेलवे के द्वारा किए जा रहे घेराबंदी से आवागमन में होने वाली परेशानियों से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दशकों पहले रेलवे लाइन बिछने के बाद गांव दो हिस्सों में बट गया था। जिसके बाद लोग रेलवे लाइन पार करके अपने घर आते जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के एक तरफ गांव वालों का देवी मंडप है तो दूसरी तरफ मुक्तिधाम है। वही बच्चों के स्कूल भी रेलवे लाइन के दूसरी तरफ है। कई लोगों के खेत भी रेलवे लाइन की दूसरी तरफ है। डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेलवे लाइन के माध्यम से चलने वाली हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसको लेकर रेलवे विभाग के द्वारा रेलवे लाइन के दोनों किनारों पर बाउंड्री वॉल देकर इसकी घेराबंदी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाउंड्री वॉल होने से दोनों गांव के बीच संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा। लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। ऐसे में ग्रामीणों ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से ओवर ब्रिज या अंडर पास निर्माण करवाने को लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ पहल करने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों से मिलने के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं से रेलवे विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए ग्रामीणों के आवागमन को लेकर अंडर पास या ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की जाएगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा, वासुदेव यादव, बलराम यादव, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, उमा देवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा नगर मंडल संयोजक राजेश सिन्हा नगर महामंत्री नवीन चौधरी, किशोर पंडित, महादेव यादव, महावीर यादव, पप्पू यादव, रामस्वरूप यादव, विजय राय, नवीन जैन, सचिन यादव, अशोक यादव समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse