एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नागपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल लीग चैम्पियनशिप में झारखंड की महिला तथा पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टीम ने विजेता तथा पुरुष टीम ने उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला टीम में मनोरमा कुमारी, कृपा तिग्गा, नेहा कुमारी, रागिनी, प्रीति, राधिका, भाव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टीम ने विजेता बनीं। वहीं पुरुष वर्ग में देवपुजन ठाकुर, बंटी, विधान, राजु, निकित, शुभम्, आदि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस लीग चैम्पियनशिप में झारखंड ए टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मौके पर वुडबॉल संघ के राजू पोद्दार, आशुतोष द्विवेदी, गोविंद जा, राजीव रंजन आदि ने बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse