एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतररष्ट्रीय सीरीज में तीन नाबाद अर्धशतक बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने आईसीसी टी20 अंतररष्ट्रीय रैंकिंग में 27 स्थानों की लंबी छलांग लगाई हैं। अब वह विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर जा पहुंचे हैं। जहां अय्यर आगे बढ़े, वहीं उनके साथी विराट कोहली, जिन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया था, शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची से फिसलकर 15वें पायदान पर चले गए हैं। भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीती। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतररष्ट्रीय मैच में 75 रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज़ पथुम निसंका ने शीर्ष 10 में प्रवेश किया है। वह अब नौवें स्थान पर विराजमान हैं। वहीं न्यूजीलैंड में दमदार वापसी करते हुए टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा तेज गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कब्जा कर चुके हैं। अब केवल पैट कमिंस और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में रबादा से आगे हैं। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पांचवें जबकि टिम साउदी छठे स्थान पर खिसक गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल पांच विकेट लेकर राशिद खान ने वनडे क्रिकेट के शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में धमाकेदार वापसी की हैं। इस सीरीज़ में गेंद के साथ कमाल नहीं दिखाने वाले मेहदी हसन मिराज़ सातवें स्थान पर जा गिरे हैं। वहीं दूसरे और तीसरे वनडे में बड़े स्कोर बनाने वाले लिटन दास बल्लेबाज़ों के मामले में करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर विराजमान हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse