टीम एबीएन, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक जंगल में तलाश अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों को तुरकुन गांव के समीप गिरफ्तार किया गया, जहां गत रविवार को उनके और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिला सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से यह तलाश अभियान चलाया। जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए। घटनास्थल से चूड़ियां भी मिली हैं जिससे संकेत मिलता है कि वहां महिला कैडर भी मौजूद थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse