कोडरमा : तीन दिनी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम

 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में तथा खेल एवं युवा निदेशालय के निर्देश पर कोडरमा में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 की शुरूआत सोमवार से हो गई। सी एच प्लस टू हाई स्कूल झुमरी तिलैया के मैदान में आयोजित चयन खेल प्रतियोगिता के दिन सोमवार को खिलाड़ियों के सामान्य शारीरिक जांच हुई, जिसमें उनकी लंबाई एवं वजन को जांचा परखा गया। इसमें जिले भर के शारीरिक शिक्षकों के नियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता में 6़10 मीटर शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, ऊंचाई को छूना, 30 मीटर फरार्टा दौड़, खड़ा लंबी कूद, 800 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस चयन प्रतियोगिता की मॉनिटरिंग जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार स्वयं कर रहे हैं। खिलाड़ियों के स्पेसिफिक स्किल टेस्ट के अंतर्गत 60 मीटर स्प्रिंट, 300 मीटर दौड़ और टेनिस बॉल थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता होगी और बुधवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह चयन प्रतियोगिता आवासीय सेंटर के लिए आयोजित की जा रही है। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ढेर सारे बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse