टीम एबीएन, हजारीबाग। 21 फरवरी, 2022 को सदर प्रखण्ड परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिन्हा, अंचल अधिकारी राजेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके राजन, विधायक प्रतिनिधि विजय साव, अध्यक्ष प्रखण्ड कार्यकारी समिति सरोजनी राम, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, अब्दुल्ला खान पंचायत समिति सदस्य, अनुप कुमार ग्राम प्रधान अमनारी के द्वारा अपने देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से दिव्यांगों की जांच कराई गई। मौके पर उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द स्वयं उपस्थित होकर सारी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दियो चिकित्सक के रूप में डॉ कृष्ण कुमार, डॉ. संजीव हेम्ब्रम, डॉ. रवि रंजन आदि उपस्थित थे। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के दिव्यांगों ने आकर अपनी बीमारी की जांच करवाई। इस शिविर में कोरोना जांच, कोविड टीकाकरण के अलावा नेत्र जांच,शारीरिक विकलांगता, हड्डी रोग आदि की जांच की गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse