टीम एबीएन, हजारीबागा। 21 फरवरी को जन सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी रोहित राणा, कुमार सूरज एवं मनोज सिन्हा ने हजारीबाग जिला के ईचाक प्रखंड के अलौंजा गांव में महिलाओं के उत्थान के लिए एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की। इसमें स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मोती की खेती करने, सिलाई, ब्यूटिशयन, पत्तल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ईचाक प्रखण्ड के अलौन्जा गांव में जन सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रशिक्षण केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष विकास राणा ने जन सहयोग चेरिटेबल ट्रष्ट के प्रशिक्षण केन्द्र का भव्य उदघाटन किया। ट्रस्ट के प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन करते हुए आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। अब झारखण्ड में मोती की खेती करके महिलाएं घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकती है। मोती की खेती के लिए झारखंड पूरे भारत में अव्वल राज्य बनेगा। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, ट्रस्ट के कोर्डिनेटर मो शोएब रजा, स्वेता होरो, सोनम देवी, सूचित मेहता, विनोद मेहता, रुकसाना खातून, मालती देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse