टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्तिथ ग्रिजली विद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, कोडरमा के द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के कक्षा 11वीं तथा 12वीं के छात्र-छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, कोडरमा से गणेश कुमार दास मनोचिकित्सक, हजारीबाग, दीपेश कुमार जिला सलाहकार हजारीबाग, हिमांशु कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, गिरिडीह से शामिल हुए और छात्रों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तम्बाकू नियंत्रण की जानकारी दी। छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का कार्यान्वयन और तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रवर्तन, तंबाकू नियंत्रण अधिनियम, 2003 के तहत प्रावधान, तंबाकू नियंत्रण के लिए रणनीति, तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन, झारखंड में तम्बाकू नियंत्रण तथा तम्बाकू नियंत्रण क्यों जरुरी है इसकी जानकारी दी। इसके अलावा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे येलो लाइन अभियान की भी जानकारी छात्रों को दी। इस अवसर पर छात्रों के लिए स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी छात्रों ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक बेहतरीन स्लोगन के माध्यम से अपनी बात रखी। इस प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र प्रणव केशरी को तीसरा पुरस्कार, कक्षा बारहवीं के छात्र छात्र सौरव सुमन को दूसरा पुरस्कार तथा कक्षा ग्यारहवीं की कोमल कुमारी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिन्हे विद्यालय के प्रशासक अशरफ खान तथा मौजूद मुख्य वक्ताओं ने पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में छात्र हर्ष कुमार, अविज्ञा कपसिमे, आदित्य अरुण, अदिति कुमारी, सुदीक्षा, मोहित, गौरव, प्रियांशु, स्वप्निल, पियूष, रमनदीप, वेदांत, आदित्य, आयुष, अंकित कुमार आदि छात्रों ने मुख्य वक्ताओं से तम्बाकू नियंत्रण पर अपनी राय रखी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक अशरफ खान ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए सभी से अपील की और तम्बाकू का सेवन ना करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह, संयोजक जीतेन्द्र कुमार चौधरी, शिक्षक संजीव कुमार जायसवाल, कामरान खान, नागेंद्र कुमार, पंकज उपाध्याय, नागेंद्र कुमार सिंह, अमित दस, स्वागता चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse