टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार, 17 फरवरी को भी राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से कम देखी गई। वहीं दोगुनी रफ्तार से मरीज रिकवर हो रहे हैं। इसके साथ अच्छी खबर यह भी है कि झारखंड में कोरोना से मौत आखिरी बार 14 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 5,315 पर बना हुआ है। अब झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर महज 979 रह गयी है। राज्य में गुरुवार, 17 फरवरी को 24 में से 17 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। 17 फरवरी 2022 को कुल 93 नए केस मिले हैं, वहीं 180 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं। राज्य में जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा, 19 नए केस पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं। उसके बाद रांची में 16 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse