एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में बीते एक सप्ताह से कोरोना महामारी बेदम होती दिख रही है। संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 27,409 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार के आंकड़ों से लगभग 25 फीसदी कम हैं। इस दौरान 347 लोगों की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 4.23 (4,23,127) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4.17 करोड़ हो गई है। अब तक कुल 75.30 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 29 हजार 536 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 75,30,33,302 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 173 करोड़ के पार : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 173 करोड़, 42 लाख 62 हजार 440 कोरोना वैक्सीन के डोज दी जा चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse