कोडरमा। इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उद्गम ने पर्यटकों की मांग पर कोडरमा होते हुए मलिकार्जुन एवं रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ दक्षिण भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन का प्रतिदिन का किराया रुपया 900 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के दर से लिया जाएगा। यह ट्रेन दो मार्च को जयनगर से खुलेगी और मधुबनी दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, राजगीर, गया, कोडरमा, बोकारो, हटिया जंक्शन होते हुए रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम मल्लिकार्जुन ,जगन्नाथ पुरी, सूर्य मंदिर ज्योतिर्लिंग तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते15 मार्च को वापस लौटेगी। यह पूरी यात्रा 13 रात 14 दिन की होगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित 13,230 रुपये है। इस पर्यटन ट्रेन का पैकेज कोड ईजेडबीडी 67 है। उपरोक्त तीर्थस्थल तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना के निर्देशों को पालन करते हुए दर्शन करने के लिए खुल चुका है। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse