एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिन्दू परिषद ने कहा है कि कर्नाटक के उडुपी से प्रारंभ हुआ हिजाब विवाद वास्तव में हिजाब की आड़ में जिहादी अराजकता फैलाने का एक षड्यंत्र है। विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज कहा है कि इसे हिजाब जेहाद ही कहा जा सकता है। उडुपी के एक विद्यालय में 6 लड़कियों के द्वारा विद्यालय का निर्धारित गणवेश ना पहनने की नाजायज जिद ने एक चिंगारी का रूप धारण कर लिया। पीएफआई जैसे कट्टर इस्लामिक संगठन संपूर्ण कर्नाटक में अराजकता निर्माण करने का एक बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। बागलकोट जैसे कई स्थानों पर जिहादियों द्वारा की गई पत्थरबाजी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। हिन्दू समाज व देश के जागरूक नागरिक उनके इन षडयंत्रों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से संपूर्ण विश्व के इस्लामिक जगत व टूलकिट गैंग ने इस पर प्रतिक्रिया जताई है, उससे साफ प्रकट होता है कि ये भारत में अराजकता फैलाने का कोई भी अवसर नहीं चूकना चाहते। संभवतया ये कर्नाटक में शाहीन बाग दोहराना चाहते हैं। विहिप इन सभी अराजक तत्वों को स्पष्ट करना चाहती है कि कर्नाटक सरकार की सजगता और हिंदू समाज की सक्रियता के कारण वे सफल नहीं हो पाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के परोक्ष समर्थन के कारण ही वे दिल्ली के नागरिकों को त्रस्त कर पाए थे। डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि इस षड्यंत्र की कठपुतली बनी उडुपी की लड़कियों ने विद्यालय में प्रवेश के समय ही जिस फार्म पर हस्ताक्षर किए थे उसमें स्पष्ट लिखा था कि वह विद्यालय का गणवेश पहनकर ही कक्षा में आएंगी। विद्यालय के विद्यार्थी नियमों का पालन करेंगे तो ही वहां शिक्षा प्राप्त करने का वातावरण बनता है। ये लड़कियां गणवेष पहन कर आ भी रही थीं। हिजाब पहन कर ही आने की उनकी इस जिद ने जिस प्रकार अचानक ही आक्रामक रूप धारण कर लिया उससे स्पष्ट होता है कि यह जिहादी षड्यंत्र का ही एक भाग है। कांग्रेस के नेतृत्व में टूलकिट गैंग ने इस को समर्थन देने के साथ ही हिंदू समाज को जिस प्रकार अपमानित किया है वह घोर निंदनीय है। विहिप के संयुक्त महामंत्री ने यह भी कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिव कुमार ने एक खाली स्तंभ पर भगवा फहराने को जिस प्रकार राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के रूप में प्रचारित किया है वह सत्ता प्राप्त करने की हताशा में एक राष्ट्रघाती प्रयास है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या हिंदुओं को अपमानित कर जेहादी आग को भड़काने का यह अपराध उनके निर्देश पर हुआ है? यदि नहीं तो उन पर सख्त कार्यवाही करके कांग्रेस के दामन पर लगे दागों को साफ करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संपूर्ण देश के इन घटनाक्रमों से यह स्पष्ट होता है कि जेहादी तत्व व कांग्रेस के नेतृत्व में संपूर्ण टूलकिट गैंग देश में अराजकता निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। विहिप उनको स्पष्ट करना चाहती है कि जागरूक हिंदू समाज उनके इन अपवित्र षड्यंत्रों को अवश्य विफल करेगा। विहिप कर्नाटक सरकार से अपील करती है कि वह इन सभी षड्यंत्रों का पदार्फाश करें और इनका मजबूती से दमन करें जिससे वे इस जिहादी आग को देशभर में ना फैला पाएं। उक्त जानकारी राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse