टीम एबीएन, कोडरमा। सुभाष चौक पर अभ्रक नगरी में आपका स्वागत है, इस बोर्ड को हटाने की मांग को लेकर माइका व्यवसायी दीपा खाटूवाला पिछले 11 दिनों से धरना पर बैठी हैं। उन्होंने 29 जनवरी को इस मांग को लेकर डीरी आदित्य रंजन से मुलाकात की थी। माइका व्यवसायी दीपा खाटुवाला का कहना है कि कोडरमा में माइका के कारोबार को इलिगल कहकर वाहनों को जब्त किया जा रहा है। माइका का उत्खनन करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि यदि कोडरमा में माइका का कार्य अवैद्य है तो इससे संबंधित लगाया गया बोर्ड वैद्य कै से होगा। उन्होंने डीसी से मिलने के बाद बोर्ड हटाने की अपनी मांग को लेकर तिलैया थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में पिछले 11 दिनों से धरना पर बैठ रही हैं। वो शाम पांच बजे से रात के आठ बजे तक मंदिर परिसर में धरना पर बैठी रह रही हैं। बता दें कि इन दिनों माइका से लगी गाड़ियों को प्रशासन द्वारा लगातर पकडे़ जाने की सूचना मिल रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse