हाई बीपी की दवा भूले, ट्वीट करते ही दवा के साथ डॉक्टर भी हुए हाजिर

 

टीम एबीएन, कोडरमा। रेलवे के डीजिटल प्लेटफार्म पर यात्री को कई सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। कई बार दुधमुंह बच्चों को रोने पर गर्म दूध लेकर रेलवे के कर्मचारी ट्रेन में पहुंचते हैं एवं परिवार के लोगों का मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने पर भी सेवा के लिए ट्रेन के बोगी में पहुंचकर बातचीत कराते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप घर में जरूरी दवा भूल गये तो रेलवे ट्रेन में रेलवे के कर्मी ट्रेन में दवा लेकर हाजिर हो जाते हैं। ताजा मामला बुधवार को भावनगर परसानाथ आसनसोल एक्सप्रेस में सफर कर रहे कोडरमा जिलान्तर्गत चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के निर्देशक अनिल कुमार बुधवार को ट्रेन संख्या 12941 के एसी थ्री में सफर कर रहे जो कि गुरूवार की सुबह कोडरमा जक्सन पहुॅचेगें। बुधवार की सुबह लगभग 9ः15 बजे कोटा राजस्थान के समीप वे अपने बैग को खोला तो पाया कि दवा साथ में नहीं है। कुछ देर के लिए फिकरमंद हो गये, फिर उन्होंने रेलवे को ट्वीट किया रेल मदद पर ट्वीट करते ही कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर फोन आया और बताया गया कि आपकी दवा अगले स्टेशन पर उपलब्ध हो जायेगी। इससे उनकी चिंता दूर हुई। लगभग दिन 10 बजे के करीब सवाई माधोपुर स्टेशन पर उन्हें न सिर्फ दवा मिल बल्कि रेलवे की डॉक्टर ने उनका हाल चाल जाना। अनिल कुमार ने बताया कि रेलवे का ट्वीट काफी कारगर है और इस तरह यात्री को सुविधा उपलब्ध होती है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2021 को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर लहरा रहा झंडा गायब था और ट्वीट करने के बाद अधिकारी 15 अगस्त की सुबह झंडे को लगा दिया। इसके अलावा उन्होने ट्रेन में सफर के दौरान पहले भी सफाई और एसी खराब होने पर ट्वीट किया तो वो तुरंत मरम्मत हुआ। उन्होंने रेल मंत्री एवं रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse