टीम एबीएन, कोडरमा। आज मनरेगा दिवस के पावन अवसर पर मनरेगा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उप विकास आयुक्त कोडरमा लोकेश मिश्रा और प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा श्रीमती रोशमा डुंगडुंग को सम्मानित किया गया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार श्री आलमगीर आलम द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी और राज्य के अन्य उत्कृष्ट कार्य करने हेतु चयनित जिले के उप विकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse