पाकुड़ : मासूम भाई-बहन की हत्या के मुख्य आरोपी का शव जंगल से बरामद

 

टीम एबीएन, पाकुड़। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अम्बाडीहा गांव में पिछले दिनों गोतिया के चाचा व अन्य ने मिल कर एक ही परिवार के दो मासूम की निर्मम हत्या किए जाने व हत्या के बाद दोनों मासूम के एक-एक आंख निकाल लिए जाने कांड के मुख्य आरोपी नेहरू मरांडी उर्फ टुर्का का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। कांड के मुख्य आरोपी नेहरू का शव पुलिस ने थाना क्षेत्र के अम्बाडीहा व चिल्गोजोरी गांव के बीच स्थित घने जंगल से एक आम के पेड़ पर गमछे से लटकता हुआ पाया है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान लिखन किस्कू ने पुलिस को सोमवार की शाम को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, सअनि संतोष कुमार, विनय सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से उतारा। शव को देख कर प्रतीत होता है कि नेहरू की मौत एक दिन पूर्व ही हुई है। पुलिस अभी इसे आत्महत्या मान कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse