एबीएन डेस्क। बिहार का ठग गिरोह झारखंड में भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस इंटर स्टेट गिरोह ने झारखंड के गढ़वा में कागज का बंडल थमाकर एक व्यक्ति से 11 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। गढ़वा पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। माइक्रोफाइनेंस कंपनी के नाम पर 50 लाख रुपये लोन देने का झांसा देकर दोनों ने पीड़ित को अपना शिकार बनाया। उनकी गिरफ्तारी बिहार के रोहतास जिलांतर्गत अलग-अलग गांवों से की गई है। गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार ठग रौशन कुमार और हरेन्द्र प्रजापति ममेरे-फुफेरे भाई हैं। एसपी ने बताया कि साद थाना क्षेत्र के झुरा गांव निवासी दशरथ राम ने 20 जनवरी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। पीड़ित के अनुसार तीन महीने से दो व्यक्ति उसके पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर 50 लाख रुपये लोन देने का झांसा दे रहे थे। उन्होंने अपना नाम कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारी के तौर पर बिहार के औरंगाबाद के प्रमोद सिंह और सोनू सिंह बताया था। कागजी खानापूर्ति के बाद दशरथ राम को 50 लाख का लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके लिए 11 लाख 30 हजार की सिक्योहिटी मनी देना था। दोनों शातिर 17 जनवरी को 50 लाख की राशि लेकर लोन डिलीवर करने दशरथ राम के घर पहुंच गये। 50 लाख देने के पहले दोनों ने दशरथ राम से सिक्योरिटी मनी के 11.30 लाख रुपये ले लिए। राशि लेने के बाद दोनों ने 50 लाख का बंडल थमा दिया। घर आकर जब बंडल खोला तो उसमें कागज का टुकड़ा था। उसके बाद ठगी का शिकार बने दशरथ ने केस दर्ज कराया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse