टीम एबीएन, गुमला। नेहरू युवा केंद्र गुमला (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा क्लब मुरकुंडा में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ मेन रोड मुरकुंडा स्थित अविनाश भवन में किया गया। मुख्य अतिथि अजय उरांव ने कहा कि आज के परिवेश में कंप्यूटर की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर के बिना मानव जीवन लगभग अधूरा है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का महत्व बढ़ गया है। युवा पीढ़ी के लिए डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया गया है, ताकि युवाओं को डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया कार्यक्रम जैसी योजनाओं का लाभ मिल सके। अतः उन्होंने सभी बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद युवा क्लब मुरकुंडा के अध्यक्ष दीपक कुमार साहू ने कहा कि निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण मुरकुंडा गांव में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण दिये जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि बच्चों को प्रशिक्षक शशिकांत ओहदार प्रशिक्षण देंगे। मौके पर आरती कुमारी सुनीता कुमारी किशन लाकड़ा अमित कुमार नंदिता कुमारी मधु कुमारी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse