विकास भारती के कार्यकर्ताओं ने मनाई नेताजी की 125वीं जयंती

 

टीम एबीएन, गुमला। विकास भारती बिशुनपुर के कार्यकर्ताओं ने बनारी के पांच पांडव में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर नेताजी के 125वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने बताया कि आज देश नेताजी की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। नेताजी का आदर्श एवं बलिदान हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। श्री महेंद्र भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को एवं उनका स्वर्गवास 18 अगस्त 1945 को हो गई जो कि अभी तक स्पष्ट नहीं है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज की स्थापना की एवं उस समय उन्होंने जनता से अपील की कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, इसका बहुत बड़ा असर पड़ा जिसका अपार जनसमर्थन मिला। जापान में आज भी 18 अगस्त को पूरे देश में शहीद दिवस के नाम पर मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने नेताजी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विनोद कुमार चौरसिया नीरज कुमार के साथ-साथ जतरा टाना भगत विद्या मंदिर एवं कोलेश्वर नाथ विद्या मंदिर बनारी के शिक्षकों ने भाग लियाl

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse