बदला : अमेरिका ने चीन की 44 उड़ानों पर लगाई रोक

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बीजिंग की कार्रवाई के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यूएस ने कोरोना वायरस के प्रसार का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। बता दें कि पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस के कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। अमेरिका ने चीन के इस कदम को अनुचित बताया था। शुक्रवार को अमेरिका ने चीन की उड़ानों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। अमेरिका के इस आदेश के बाद दोनों देशों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद और बढ़ गया है। अमेरिका के द्वारा लिए गए फैसले को चीन ने जनहित के विरुद्ध बताया है। अमेरिकी आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse