टीम एबीएन, रांची। दिनांक 21/08/2026 को डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बरवाअड्डा जिला-धनबाद के थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी एवं थाना प्रभारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विधायक लगातार सोशल मीडिया, प्रेस से हर पल पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाष का प्रयोग कर वीडियो जारी कर रहे हैं। विधायक लगातार तथ्य से परे बयान देकर पुलिसकर्मियों के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। संवैधानिक पद पर बैठे विधायक का यह आचरण झारखंड पुलिस एसोसिएशन को पीड़ा पहुंचाने वाला है।
विधायक एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय ने जो मांग की है उसका झारखंड पुलिस एसोसिएशन, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची पूर्ण रूप से सर्मथन करती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse