टीम एबीएन, रांची। रांची में रहने वाले लोगों ने अब तक रोड पर सामने से या सोशल मीडिया पर रील्स में एक भारी-भरकम मशीन लोडेड 308 चक्का वाला विशाल ट्रक जरूर देखा होगा। यह वायरल ट्रक इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह विशाल ट्रक कहां से आया है और इसकी आखिरी मंजिल कहां है? साथ ही इस पर जो भारी भरकम मशीन लोड है, वह क्या है? और यह ट्रक कितने दिनों से चल रहा है? आइये आपके मन में चल रहे इन सभी सवालों का जवाब आपको इस खास लेख में देते हैं।
आज 31 अगस्त को यह ट्रक नेवरी विकास गोलचक्कर के आसपास पहुंचा है। वहीं कल रविवार को यह ट्रक सिमलिया रिंग रोड में धोनी फार्म हाउस के पास से गुजरा था, जहां इस ट्रक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। बताते चलें कि विशालकाय संरचना और अत्यधिक वजन के कारण यह ट्रक एक दिन में करीब 10-12 किमी ही चल पाता है। इसके अलावा रास्ते में इस ट्रक को कई तरह की चुनौतियां का भी सामना करना पड़ रहा है।
यह विशाल ट्रक ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से करीब दो माह पूर्व चलना शुरू हुआ है। ओडिशा से झारखंड के रास्ते यह ट्रक उत्तर प्रदेश जा रहा है। झारखंड के कई जिलों से गुजरते हुए यह ट्रक फिलहाल रांची पहुंचा है। ट्रक की धीमी गति के कारण अभी इसे उत्तर प्रदेश पहुंचने में करीब दो माह का और समय लगेगा। इस ट्रक में लोडेड भारी-भरकम मशीन उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए जा रही है। इस मशीन को वियतनाम से मंगाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse