एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक सह बिहार तैलिक साहू सभा के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू एवं विशिष्ट अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू को फूल-माला, बुके तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विशेष रूप से चर्चाएं की गयीं। समारोह को सफल बनाने में चतरा जिला से बिंदूल साव, राजु साव, दिलीप साव, प्रदीप साव, नंदकिशोर साव, दुलेश्वर साव, महेश साव, सरस्वती देवी, लोचन साव इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse