टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं छात्र आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन, राँची में मुलाकात कर 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम में सामने आई कथित अनियमितताओं एवं अभ्यर्थियों की समस्याओं से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि कुछ दिन पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से भी उन्होंने 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम में सामने आए विभिन्न तथ्यों को सार्वजनिक किया था। उन्हीं तथ्यों एवं छात्रों की शिकायतों से आज महामहिम राज्यपाल को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा कि यह मामला केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के लाखों छात्रों के भविष्य, झारखंड लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता एवं संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ है। इसलिए पूरे मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना तथा ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राँची जिला अध्यक्ष गुणा भगत, महानगर अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय सचिव विराट महतो एवं केंद्रीय संगठन महासचिव मनीष साहू उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse