एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत गंडुवा कोढ़िया बस्ती इलाके में बंद पड़े विनोद बिहारी अस्पताल परिसर के अंदर प्रशासन को गुमराह करके कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है।
दिन के उजाले में मोटरसाइकिल, स्कूटर तथा अन्य छोटे-बड़े वाहनों के माध्यम से कोयला अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता है। भारी मात्रा में कोयला का भंडारण किया जाता है। फिर उस कोयला को ट्रक एवं हाईवा के जरिये बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न मंडियों में भेजा जाता है।
आखिर किसके संरक्षण में इतना बड़ा अवैध कोयला डिपो चलाया जा रहा है? खुलेआम दिन दहाड़े मोटरसाइकिल से कोयला डिपो में पहुंचाया जाता है लेकिन कोई कार्यवाई तक नहीं होती है जिससे दिन पर दिन कोयला माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा ही जिससे ओर भी बड़े पैमाने पर कोयला की तस्करी कर रहे हैं। अवैध कोयला कारोबार के वजह से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एवं राज्य सरकार को राजस्व की भी हानि हो रहा है।
धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक अवैध कोयला कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद कोयला माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर तेतुलमारी गंडुवा कोढ़िया बस्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिससे थाना प्रभारी ओर एसएसपी की भी छवि धूमिल हो रहा है।
आखिर ये कोयला माफिया पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जो खुलेआम कोयला कारोबार चला रहे हैं। कोई कार्रवाई भी नहीं हो रहा है। आये दिन अवैध कोयला कारोबार के चलते भू धसान जैसे घटना घट रही है। तेतुलमारी क्षेत्र में भी ऐसे घटना घट चुका है। लेकिन फिर भी कोयला माफिया का हौसला बुलंद है। खुलेआम अवैध कोयला कारोबार चला रहे है लेकिन कोई कार्रवाई तक नहीं होता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse