दुमका-भागलपुर सड़क बदहाल, हथेली पर रहती है जान

 

एबीएन डेस्क। भले ही जिले को राज्य की उपराजधानी कहा जाता है लेकिन यहां की सड़कों की स्थिति अत्यंत बदहाल है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि एक-दो दशक से सड़कों की यह स्थिति हमने नहीं देखी। आखिरकार इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। दुमका को देवघर और भागलपुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत भी काफी खराब है, जबकि यह काफी व्यस्ततम सड़क है। हजारों वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क के जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुमका से महारो चौक के बीच स्थित महारो पुल का ऊपरी सतह इस कदर जर्जर हो गया है कि इसमें लगी छड़ें बाहर निकल गई हैं। आवागमन कर रहे लोगों से हमने बात की। उन लोगों का कहना है कि आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है। इस वजह से हमेशा डर लगा रहता है कि पता नहीं कब कोई हादसे का शिकार हो जाये, लेकिन जरूरी काम से आना-जाना ही पड़ता है। वे परेशान हैं और इसे जल्द बनाने की मांग कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse