टीम एबीएन, जमशेदपुर।टीएमएच में पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण दर में करीब एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह संक्रमण दर 46.84 प्रतिशत थी, जो इस सप्ताह बढ़कर 47.63 प्रतिशत हो गयी। इस सप्ताह 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जो पिछले सप्ताह चार थी। हालांकि, मृतकों में सिर्फ एक मरीज ही विशुद्ध रूप से कोरोना पीड़ित था। शेष कैंसर, किडनी, हार्ट जैसे किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। यह बातें टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के सलाहकार डॉ राजन चौधरी ने शुक्रवार को ऑनलाइन प्रेसवार्ता में कहीं। इस दौरान जीएम डॉ सुधीर राय, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की हेड रूना राजीव कुमार भी जुड़े हुए थे। उन्होंने शहर में ओमीक्रोन वेरिएंट के पाये जाने के सवाल पर कहा कि 28 दिसंबर को ही आईसीएमआर ने घोषणा कर दी थी कि देश में तीसरा वेब आ गया है, जो ओमीक्रोन वेरिएंट है। डॉ. राजन ने एक आंकड़े के आधार पर बताया जा रहा है कि इस माह की 25-26 तारीख को कोरोना पीक पर होगा और फरवरी के प्रथम सप्ताह से इसमें तेजी से गिरावट आयेगी। अभी टीएमएच में एक चार माह का, एक 11 साल और एक साढ़े 14 साल का बच्चा भर्ती है, जो कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह दिल में चार छेद वाला एक कोरोना संक्रमित बच्चा भर्ती हुआ था, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse